संभल, जून 10 -- जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को सुबह मौसम ने कुछ राहत के संकेत दिए। आसमान में बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और कुछ ही समय बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। वहीं गुन्नौर तहसील क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली और शाम को आंधी तूफान के साथ ओले और झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जनजीवन पर असर जनपद में दिनभर लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों...