बागेश्वर, मार्च 3 -- कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को किशोरी ने दिन में गांव में होली का पर्व मनाया था। शाम के समय उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। वह अपनी छोटी बहन के साथ दादी के साथ रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.