दिनभर कैब चलाई, बेटियों को पढ़ाया; अब एक IAS और दूसरी बनी CBI अफसर
नई दिल्ली, मई 2 -- सोशल मीडिया के इस दौर में हर रोज अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं। कुछ हंसाते हैं, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर सामने आए उपेंद्र गुप्ता के इस वीडियो ने हर किसी के दिल के तार छेड़ दिए हैं। वीडियो में ड्राइविंग सीट पर बैठे उपेंद्र, गर्व से भरे हुए कहते हैं, "अब हम CBI ऑफिसर के पापा बन गए हैं।" ये महज कुछ शब्द नहीं हैं बल्कि ये वो मेडल हैं जो एक पिता ने अपनी जिंदगी भर की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद हासिल किए हैं। उनकी आंखों में तैरती नमी और आवाज में वो ठहराव साफ बता रहा है कि कामयाबी तक पहुंचने का ये सफर कितना मुश्किल और कांटों भरा रहा होगा।बिना लाखों की कोचिंग के हासिल किया मुकाम आज के दौर में जब यह मान लिया गया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए बड़े शहरों का रुख करना और लाखों रुपये की फीस वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.