मेरठ, मई 6 -- मंगलवार को दिनभर धूप और साफ मौसम के बीच उमस एवं गर्मी से बेहाल लोगों को शाम होते ही बारिश ने राहत दे दी। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में एकाएक छाए घने बादलों के साथ तेज आंधी ने दस्तक दी। 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी से पेड़ धराशाई हो गए। आधे घंटे तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। आज भी देर शाम तक कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश एवं आंधी के आसार हैं। हालांकि अधिकांश समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अगला दौर अब 10-11 मई को हो सकता है। सोमवार को बारिश से मिली राहत मंगलवार को मौसम साफ होने से खत्म हो गई। दिन में तेज धूप निकली। आद्रता होने से उमस महसूस हुई। दिन-रात के तापमान क्रमश: 32.2 एवं 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। सोमवार के सापेक्ष दिन में 2.2 एवं रात में 2.7 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.