बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया, संवाददाता। दिनभर उमस के बाद बुधवार की शाम झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। एकाएक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल घिर गए तथा बिजली कड़ने लगी और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश में सड़क और गलियों में पानी जमा हो गया, जिससे जिम्मेदारों की पोल खुल गई। बेमौसम बारिश से सहालग के सीजन में मांगलिक आयोजन वाले परिवारों के घर अफरा-तफरी मच गई, टेंट, तूम्बे उड़ गए, जमायल और स्टेज की सजावट भींग गए। आपा-धापी में लोग खाने-पीने वाले सामानों को ढककर जैसे-तैसे बचाव किए। हवा की तेज रफ्तार से कइयों के टीन शेड उड़ गए। साढ़े पांच बजे ही चहुंओर अंधेरा पसर गया। बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि मक्का को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण शहर से गांव तक की बिजली गुल हो गई, शहर में घंटों बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.