दिनभर उमसभरी गर्मी और बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
बक्सर, जून 10 -- बक्सर, एक संवाददाता। गर्मी का कहर बुधवार को अपने शबाब पर रहा। सुबह से लेकर शाम छह बजे तक सूरज की आग उगलती तपिश ने लोगों को काफी परेशान करके रखा। स्थिति ऐसी थी कि लोग अपने से बाहर निकलने के बजाय घरों में ही दुबके रहे। जिन लोगों ने बाहर कदम बढ़ाया, उनकी परेशानी उनके चेहरे पर आई पसीने की बूंदों से साफ झलक रही थी। गर्मी और लू के थपेड़ों की वजह से यहां की व्यस्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की तरह बुधवार को काफी कम दिखाई दी। बाजारों में चहल-पहल ज्यादा नहीं होने से दुकानदारों को दिनभर निराशा हाथ लगी और उनके चेहरे पर मौसम की इस बेरुखी से काफी मायूसी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- दिनभर उमसभरी गर्मी और बिजली कटौती से परेशान रहे लोग वहीं दूसरी और बुधवार को बिजली कंपनी ने भी अपनी कार्यशैली से लोगों को परेशानी में डाल दिया। दिनभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.