भागलपुर, अगस्त 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में रविवार को डाक बमों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक देखी गई। प्रत्येक सोमवारी डाक बम रविवार को गंगा जल उठाकर सोमवार को बाबाधाम पहुंचते हैं और भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। डाक प्रमाण-पत्र के लिए काउंटर पर पर्ची कटाने की भीड़ लगी रही। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रविवार को शाम पांच बजे तक सामान्य कांवरियों की संख्या 2,29,707 रहीं। जबकि डाकबमों की कुल संख्या 5,056 रहीं। जिसमें महिला बमों की संख्या 225 और पुरुष बमों की संख्या 4821 रहीं। सीढ़ी घाट पर मिले डाक बम राहुल राज (गया), विकास कुमार यादव, सौरभ कुमार यादव (जमुई) और सन्नी साह (धनबाद) ने बताया कि हमलोग डाक बम जाने के लिए एक माह पहले से ही तैयारी करते हैं। जूते-चप्पल पहनना बंद कर देते हैं, नियमित रूप से नंगे पैर...