कानपुर, जून 20 -- कानपुर। रात-दिन की गर्मी और उमस से पूरा शहर बेहाल हो गया। शनिवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही। सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, 24 तक कानपुर समेत पूर्वी यूपी में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। पिछले 72 घंटों से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को दिन का पारा 41 से 42.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। इसी तरह रात का पारा 27.6 से बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 02 डिग्री अधिक है। जून माह में यह सर्वाधिक न्यूनतम पारा है जो 30 के नजदीक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- हीट वेव से फिर तमतमाया शहर, पारा 41 परगर्मी...