बांका, अप्रैल 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही और दोपहर होते-होते हालात और भी खराब हो गए। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म पछिया हवा के कारण जिले में फिलहाल लू जैसी स्थिति बनते जा रही है। जिससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं मंगलवार को दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण और अधिक तपता गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज जबकि आर्द्रता का स्तर भी गिरकर लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का ...