दिनभर आसमान से बरसती रही आग ,तपिश ने किया बेहाल
गोंडा, जून 8 -- गोण्डा। रविवार को गर्मी का रौद्र रूप दिखा। चिलचिलाती धूप में आसमान से आग के शोले बरसते महसूस हुए। मौसम विभाग ने रविवार को जनपद समेत मण्डल के सभी जिलों के भीषण गर्मी का रेट अलर्ट जारी किया। चिलचिलाती तेज धूप की तपिश और गर्म पछुवा हवाओं के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों भीषण गर्मी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगला नया पश्चिमी विक्षोभ 11 जून को पहाड़ों पर पहुंचेगा । इसके प्रभाव से पहाड़ों के साथ प्रदेश के जिलों में प्री-मानसून की गतिविधियां होने की संभावनाएं बन सकती हैं। यह भी पढ़ें- छठी फाइल हांलाकि अभी पश्चिम की दिशा से शुष्क गर्म पछुवा हवाएं चलने की संभावनाएं बनी हुई है। जिनसे दोपहर में लू का अहसास बना रह सकता है। साथ ही मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.