रुडकी, मई 5 -- रुड़की, संवाददाता। शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम राहत भरा बना हुआ है। मंगलवार को भी दिनभर आसमान पर काले बादल मंडराते रहे। इससे अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट के चलते मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में बादल छाए, दो डिग्री तापमान गिरा यह भी पढ़ें- आसमान में छाए बादल, गर्मी से राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...