नई दिल्ली, जून 18 -- अगर आप भी दिनभर आने वाली Loan Offer, Credit Card, Insurance, Property या अन्य प्रमोशनल कॉल्स से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। कई बार ये कॉल्स इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि जरूरी कॉल्स भी मिस होने लगती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए TRAI ने DND यानी Do Not Disturb सुविधा को और आसान बनाया है। TRAI DND App की मदद से यूजर्स अब सीधे अपने मोबाइल से प्रमोशनल कॉल्स और SMS को कंट्रोल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए न केवल अनचाहे मैसेज को रोका जा सकता है, बल्कि स्पैम कॉल्स की शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि ऐप इस्तेमाल करने के लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है। TRAI DND App के फायदे TRAI DND App से मोबाइल यूजर्स को अनचाहे प्रमोशनल कॉल्स और SMS से बंद कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर अपनी कम्युनिकेशन प्...