मधुबनी, अप्रैल 26 -- रुमी पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिगाछी थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी संजय कुमार मंडल ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी मां गंगा देवी उम्र लगभग 72 वर्ष इंडियन बैंक से 50,000 की निकासी कर घर लौट रही थीं। बैंक से करीब 200 मीटर दूरी पर, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इनमें से पीछे बैठे युवक ने जबरन महिला के हाथ से झोला छीन लिया। झोले में नकद 50,000, एक मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास थी, लेकिन उन्हें पहचान नहीं पाई हैं। इस संबंध में पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.