दिनदहाड़े महिला से अपराधी ने गहने ठगे
छपरा, अप्रैल 28 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा बाजार में एक वृद्ध महिला के साथ अपराधी ने चालाकी से गहने ठग लिये व फरार हो गया। पीड़ित सिकांती देवी चनना निवासी राम अयोध्या राय की पत्नी हैं । उसने बताया कि वे कपड़ा खरीदने के लिए मढ़ौरा बाजार आई थीं। इसी बीच डबरा नदी पुल के पास एक अंजान व्यक्ति उनके पास आया और बैग रखने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और बातचीत के दौरान महिला के गले से तीन सोने की जियुतिया और कान के दो फूल निकालकर फरार हो गया। महिला के अनुसार, घटना के दौरान वह चिल्लाती रहीं, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद नहीं की। इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने मामले की सूचना मढ़ौरा पुलिस को दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.