अमरोहा, अप्रैल 6 -- मंडी धनौरा। घर के बाहर बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के कुंडल खींचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कटरा की रामबाग कॉलोनी में शमीम अहमद का परिवार रहता है। बीते शुक्रवार की दोपहर उनकी 72 वर्षीय पत्नी अख्तरी घर के बाहर बकरी चरा रही थीं। आरोप है कि तभी एक उचक्का उनके कानों से सोने के कुंडल खींचकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को रामगंगा पोषक नहर की पटरी के पास से कुंडल खींचने के आरोपी सलमान निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा मंडी धनौरा को कुंडल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...