प्रयागराज, मार्च 24 -- दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिया गया। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिवकुटी थानाक्षेत्र के स्टेनली रोड शिवकुटी निवासी उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ काम से दिल्ली गए थे। घर में उनका साला अनुज देखभाल कर रहा था। वह मंगलवार को दिन में लौटे तो उनका साला अनुज उनको लेने के लिए रेलवे स्टेशन गया। दोनों वहां से लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा है। कमरे के अंदर सामान बिखरा था। चोर करीब 1.80 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.