जहानाबाद, अप्रैल 22 -- काको, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के काको बाजार स्थित अग्रवाल टोली में बुधवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान से बैटरी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यवसायी राजीव कुमार अग्रवाल किसी आवश्यक कार्य से अपने घर गए थे और दुकान पर अपने पुत्र किशन कुमार को बैठाकर गए थे। इसी दौरान तीन युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और बैटरी का मूल्य पूछने लगे। मोलभाव के क्रम में गारंटी कार्ड भरने की बात कही। बताया जाता है कि बदमाशों ने बैटरी को गाड़ी पर रखवाने के बाद भुगतान करने का भरोसा दिलाया। जैसे ही बैटरी वाहन पर रखी गई, तीनों युवक तेजी से वहां से भाग निकले। पीड़ित के किशोर पुत्र किशन कुमार ने बताया कि जब उसने पैसे की मांग की तो बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर चुप रहने को कहा, जिससे वह घबरा गया और विरोध नहीं कर सका। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.