दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर सराफा व्यापारी को लूटा
कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां गांव के निकट बाजार से बाइक से वापस आ रहे सराफा कारोबारी को दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों ने लात मारकर गिराने के बाद चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये व लाखों के जेवरात लूट लिये। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई जा रही है। वहीं घायल व्यापारी को गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शाहजहांपुर निनायां गांव निवासी राजवल्लभ सिंह परिहार सराफा का काम करते हैं। वह आसपास की बाजारों में भी जाते हैं। रविवार को लोहारी गांव के मजरा जिगनीपुरवा की बाजार करके दोपहर बाद वापस लौट रहे थे। मुख्य मार्ग से निनायां की ओर मुड़ते ही कुछ दूरी पर दूसरी बाइक से खड़े बदमाशों ने अचानक अपनी बाइक उनकी बाइक के आगे लगा दी और उनके पास आते ही ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.