बुलंदशहर, मई 9 -- नगर के मोहल्ला हरिशाह में दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी प्लाईवुड व्यापारी की बाइक चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। मोहल्ला हरिशाह निवासी सचिन गोयल प्लाईवुड व्यापारी हैं। शनिवार की शाम सचिन गोयल दुकान से बाइक लेकर घर आये। वह बाइक खड़ा करके घर के अंदर चले गये। करीब पन्द्रह मिनट बाद जब वह घर से बाहर आये, बाइक गायब थी। आसपास तलाशने के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक को ले जाते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान के बाहर से बाइक चोरी कोतवाली निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियो की तलाश की जा रही है। -

हिंदी हिन्दुस्ता...