झांसी, मार्च 7 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामल सामने आया है। शनिवार देर शाम सुखनई नदी पर मझघट पुल के पास चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पूर्व महिला पार्षद के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने दिन-दहाड़े गोली से उड़ा दिया और वारदात को अंजाम दे हत्यारे फरार हो गए। वहीं पुलिस तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला नईबस्ती निवासी मुन्नी देवी पत्नी अशोक श्रीवास इसी इलाके से पूर्व पार्षद हैं। उनका 38 वर्षीय बेटा सतीश श्रीवास प्रॉपट्री का काम करता था। शनिवार को वह चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर सुखनई नदी के मझघटा पुल के पास सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चौक स्कूल के बाहर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से रहे अज्ञात हमलावरों ने तमंचा निकाला और सतीश की पीठ मे...