दिनदहाड़े दुकानदार की बाइक चोरी, चार महीने में चार वारदातें
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव का महेश शुक्रवार को अपने भाई उमेश की बाइक लेकर कस्बे के बस स्टाप के पास अपनी दुकान पर आया था। दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक करीब ढाई बजे गायब मिली। उसने यूपी 112 को सूचना दी। वहां पहुंचे पुलिसवालों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फारूक के घर लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास बैठा दिखा और फिर चाभी लगाकर बाइक लेकर चंपत हो गया। लोगों के मुताबिक करीब चार महीनों में कस्बे से चार बाइक चोरी हो चुकी हैं, लेकिन किसी का अभी पता नहीं लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.