बुलंदशहर, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ घर में घुसकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके बच्चे घर पर नहीं थे और पति बाइक में पंचर लगवाने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर विवाहिता को बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध और शोर मचाने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने वारदात के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके पति को जान...