मिर्जापुर, जून 29 -- दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर दस लाख का आभूषण किया पार राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।

घटना की जानकारी स्थानीय थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लगभग 10 लाख के आभूषण पार कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का बयान क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी रवीश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनभद्र के करगरा गांव में उनके पाही पर मकान है। परिवार के सभी सदस्य पाही पर कार्यक्रम में गए थे। रवीश कुमार घर पर अकेले थे। वें सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल होने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे गए थे। घर में ताला बंद था। कथा सुनकर जब दोपहर ढ़ाई बजे अपने घर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर ...