अमरोहा, अप्रैल 4 -- मंडी धनौरा। घर के बाहर बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला के कुंडल खींच लिए गए। महिला चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आासपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कटरा रामबाग कॉलोनी में शमीम अहमद का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर को उनकी 72 वर्षीय पत्नी अख्तरी घर के बाहर बकरी चरा रही थीं। आरोप है कि तभी एक उचक्का उनके कानों से सोने कुंडल खींचकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग जमा हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...