घाटशिला, मार्च 10 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा गांव में अवस्थित कैनरा बैंक शाखा में मंगलवार की दोपहर पांच नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये की लूट कर लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बैंक में लंच का समय था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। बैंक में उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच पांच युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल और चाकू तान दी। लुटेरों ने बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया। वहीं कैश काउंटर और तिजोरी से लगभग 15 लाख रुपये समेट लिए। सिर्फ बैंक का पैसा ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सोने की चेन, मोबाइल और पर्स भी लूट लिए।लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी 2 बाइकों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.