सिद्धार्थ, जून 6 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक महीने के अंदर चोरी की चौथी घटना घटित होने से कस्बे में भय का माहौल हो गया है। सीएससी से रुपया चुराते एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार को कैद हो गया।शुक्रवार को बढ़नी कस्बे में स्टेशन रोड स्थित सीएससी में संचालक की अनुपस्थिति में एक व्यक्ति घुसकर कैश काउंटर खोलकर हजारों रुपए उड़ा ले गया। जब संचालक वापस आया तो कैश काउंटर से रुपए गायब मिले। कैमरे को चेक किया तो एक व्यक्ति कैश काउंटर खोलकर रूपये लेकर जाता दिखा। उस व्यक्ति की काफी तलाश की जब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष ढेबारुआ दुर्गा प्रसाद ने बताया घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। ...