बदायूं, मार्च 3 -- बिसौली। नगर के चौराहा बाजार क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वैन से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये का सामान गायब कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बरेली जिले के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर के रहने वाले आदेश कुमार वार्ष्णेय पुत्र प्रमोद कुमार अपने दो परिजनों के साथ किराना मर्चेंट का सामान खरीदने वैन से बिसौली आए थे। बाजार से सामान खरीदने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा के माध्यम से खरीदा गया सामान पिंदारा रोड पर खड़ी अपनी वैन तक भिजवाया। सामान गाड़ी में रखवाकर वे अन्य खरीदारी के लिए वैन बंद कर चले गए। आदेश कुमार ने बताया कि लौटने पर वैन से करीब 30 हजार रुपये का सामान गायब मिला। किसी ने शीशा खिसकाकर लॉक खोल लिया और सामान निकाल लिया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस चौकी में सूचना दी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमर...