बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव सैंहडा फरीदपुर में दिनदहाड़े वृद्ध महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्धा का शव चारपाई से बंधा हुआ मिला है। लूटपाट के विरोध पर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव सैंहडा फरीदपुर निवासी संतोष कुमार अपनी 62 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ गांव में ही रहते हैं। उनकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह शनिवार दोपहर तीन बजे अपने खेतों पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी विमला देवी अकेली थीं। करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी युवक ने तीन महिलाओं को उनकी गली से तेजी से बाहर निकलता हुआ देखा। जो कि घरेलू सामान घर-घर जाकर बेच रही थीं। कुछ देर बाद वह उनके घर के बाहर से गुजरे, तो देखा कि विमला देवी का शव चारपाई प...