हापुड़, मार्च 7 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित सर्विस रोड पर हुई युवती से मारपीट के मामले मेें महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में जिला गाजियाबाद थाना मुरादनगर के गांव असालत निवासी सोनम ने बताया कि 5 मार्च को वह फौजी कॉलोनी में अपनी मां से बहन खुशबू की दूसरी शादी की बात करने के लिए आई थी। बात करने के दौरान मां ने मारपीट कर दी। जिसके बाद वह वहां से चली गई थी। सोनम ने बताया कि जब वह पुराने हाईवे स्थित सर्विस रोड पर पहुंची तो पुष्पेंद्र और अन्य महिला ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी थी। लोगों की भीड़ को आता देख कर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.