कन्नौज, जनवरी 27 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना ठठिया पुलिस ने मूक-बधिर युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। सोमवार शाम ठठिया क्षेत्र निवासी कन्हैयालाल राजपूत पुत्र सुखलाल की लगभग 20 वर्षीय मूक-बधिर पुत्री अपनी चाची के साथ खेत से घास लेने गई थी। इसी दौरान एक लोडर सवार ने युवती को जबरन लोडर में बैठाकर अपहरण कर लिया था। इस मामले में थाना ठठिया में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। दिन दहाड़े अपहरण की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया l पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले में पुलिस सर्विलांस और एसओजी की टीम को मामले के खुलासे के लिए लगा दिया l पुलिस टीम ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.