दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, छर्रे लगने से गंभीर घायल
काशीपुर, जून 18 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा काजी में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई। गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रमपुरा काजी निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान केलाखेड़ा और गदरपुर के सरोवरनगर क्षेत्र के रहने वाले दो युवक वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में धर्मेंद्र की पीठ पर छर्रे लगे, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी मनीष खत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.