जौनपुर, फरवरी 4 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात युवकों ने महिला के कान से सोने का कन्फूल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहौली गांव निवासी संजीव यादव पुत्र स्व. कमला प्रसाद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी मां वृजबाला देवी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर के लिए जरूरी सामान खरीदने बाजार जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तीन युवक उनके पास पहुंचे और खुद को जान-पहचान का बताते हुए पैसों के लेन-देन की बात करने लगे। जब वृजबाला देवी ने उन्हें पहचानने से इनकार किया तो युवकों ने अचानक उनके कान से जबरन सोने का कन्फूल उतार लिया और तेजी से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.