शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- निगोही-तिलहर मुख्य मार्ग पर जहांनपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने मोपेड से जा रही महिला के कान से कुंडल नोच लिया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। खुटार थाना क्षेत्र के सत्यपाल अपनी पत्नी रामवेटी के साथ मोपेड से कटरा जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के बाएं कान का कुंडल खींच लिया, जिससे दंपति सड़क पर गिर पड़े। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपितों का डड़िया बाजार की ओर पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.