रिषिकेष, फरवरी 3 -- भट्टोवाला में दिनदहाड़े एक महिला के कान से अज्ञात स्कूटी सवार ने सोने के कुंडल झपट लिए। महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक फरार होने में कामयाब रहा। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना एक फरवरी की है। मामले में गुड्डी देवी पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी भट्टोवाला ऋषिकेश ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह सुबह नेपाली फार्म में दुकान जाने के लिए निकली थीं। इस बीच करीब नौ बजे भट्टोवाला में अज्ञात स्कूटी सवार उनके कान से सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गया। उन्होंने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जंच की जाज रही है। जल्द मामले का खुलासा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.