हरदोई, फरवरी 12 -- शाहाबाद। शाहाबाद थाना क्षेत्र के अमिरता गांव में गुरुवार सुबह एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में प्याज की बुआई करने गई महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। हमलावरों ने सिर कूंचकर बेरहमी मार डाला। एसपी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। ग्राम अमिरता निवासी 45 वर्षीय श्रीदेवी अपने दो बच्चों के साथ खेत पर प्याज की बुआई करने गई थीं। कुछ देर बाद बच्चे घर से खाना लेने गए थे। आने पर दोबारा खेत पहुंचे तो मां वहां नहीं मिलीं। उन्होंने काफी तलाश की पर पता नहीं चला। फिर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तभी पास के ही रवी के खेत पर श्रीदेवी का शव मिला, जिसका सिर बुरी तरह कुचला था। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां भी पाई गईं। आशंका है कि महिला ने हमलावरों का विरोध किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.