दिनदहाड़े मसाले का बोरा लेकर फरार
बस्ती, जून 29 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बागेश्वर नगर स्थित एक दुकान से करीब 10 हजार रुपये के मसाले का बोरा ले जाने का आरोप लगाते हुए दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राकेश गुप्ता निवासी बभनान बाजार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी दुकान नगर पंचायत बभनान के बागेश्वर नगर वार्ड सुर्तीहट्टा में स्थित है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति बाइक से दुकान पर आया और करीब 10 हजार रुपये की कीमत का खड़ा मसाले का बोरा लेकर चला गया। दुकानदार का यह भी आरोप है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी इस प्रकार की घटना कर चुका है। उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो अपने पास होने का दावा करते हुए पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बभनान चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.