मेरठ, मई 29 -- ईकड़ी गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने मकान में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रवीण शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह वह बच्चों को लेने के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर ताला लगा था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। दोपहर करीब दो बजे उसकी मां घर पहुंचीं तो उन्होंने गांव के दो युवकों को घर के सामने से तेजी से जाते देखा, लेकिन उस समय उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। करीब तीन बजे जब वह घर लौटा, तो मकान के गेट की जाली टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे, जिनके अंदर से सोने ...