दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
रुडकी, जून 20 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जसवावाला रोड स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। धनौरी निवासी विवेक सैनी रुड़की गए हुए थे। दोपहर बाद जब वह घर लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अनहोनी की आशंका पर जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, लाखों रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.