दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और नकदी चोरी, केस
हरिद्वार, जून 29 -- कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी अंतर्गत माया विहार फेज-2 में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नया इन्वर्टर, बैटरी और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माया विहार फेज-2, जगजीतपुर निवासी युवराज सिंह पुत्र श्री रविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून की सुबह करीब 8:50 बजे वह घर में ताला लगाकर कार्यालय चले गए थे, जबकि उनके पिता रविंदर सिंह काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। शाम करीब छह बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का मुख्य दरवाजा खुला होने और चोरी की आशंका की जानकारी दी। रात करीब आठ बजे घर पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और घर के दोनों दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो घर में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.