दिनदहाड़े भगवती माता मंदिर से चांदी का मुखौटा चोरी
जौनपुर, जून 21 -- थानागद्दी। स्थानीय बाजार स्थित भगवती माता मंदिर से चोर दिनदहाड़े चांदी का मुखौटा चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर श्रद्धालुओं और बाजारवासियों में आक्रोश फैल गया। रविवार की शाम करीब पांच बजे आसपास की महिलाएं और युवतियां मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दीप जलाने पहुंचीं तो देखा चांदी का मुखौटा गायब था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मुखौटे की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.