रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में बैंक के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। भूरारानी निवासी जीतेन्द्र कुमार पुत्र मुरारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइन्स, रुद्रपुर में कार्यरत है। 27 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने आदर्श नगर पुलिस चौकी रुद्रपुर को इस संबंध में तहरीर सौंपी। पीड़ित की तहरीर पर चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.