शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- कलान क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने के कुंडल नोच लिए और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेहटी गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी नन्ही और बेटी शिवाली के साथ बाइक से बाजार होली का सामान लेने जा रहे थे। सथरा धर्मपुर गौशाला के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के बराबर आकर नन्ही के कानों पर झपट्टा मारा और कुंडल लेकर भाग निकले। अचानक हुई घटना से महिला चीख पड़ी। राकेश ने शोर मचाते हुए काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.