गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ग्रेटर नोएडा निवासी अक्षय पांडेय ने पुलिस को बताया कि 11 मई को वह इंदिरापुरम किसी काम से आए थे। दोपहर करीब तीन बजे स्वर्ण जयंती पार्क रोड स्थित भरत राम ग्लोबल स्कूल के सामने बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। फुटेज से पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन के समीप युवक से मोबाइल लूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...