इटावा औरैया, मार्च 28 -- लवेदी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लखना से सब्जी खरीदकर लौट रहे दंपत्ति को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की जंजीर झपट ली और भाग गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसओजी समेत कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी विनोद कुमार तिवारी प्राविधिक शिक्षा विभाग लखनऊ से रिटायर हैं, शनिवार को अपनी पत्नी कमला तिवारी के साथ ग्राम बसैयाहार में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद दोनों दोपहर करीब 1:30 बजे लखना नहर पुल से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे लखना-चकरनगर मार्ग पर लालपुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.