उरई, मार्च 12 -- कुठौंद। थाना कुठौंद क्षेत्र की शंकरपुर चौकी इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार बदमाश ने महिला से बैग छीन लिया। अचानक हुए झपट्टे से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई जबकि बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना चौकी क्षेत्र के पास ही होने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए जाया गया। बाइक सवार महिला पति के साथ अपने मायके कन्नौज जा रही थी। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मड़िया निवासी तेज सिंह गुरुवार दोपहर को अपनी पत्नी रचना देवी 35 वर्ष के साथ अपनी ससुराल तिर्वा जनपद कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में सिरसाकलार में दोनों ने कुछ खरीददारी की और वहां से आगे के लिए निकल पड़े। जैसे ही वे कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर चौकी क्षेत्र के धरना के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.