रुडकी, मार्च 27 -- लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा चेक पोस्ट के पास रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक चोर लेकर फरार हो गए। महताब अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी सड़क पार बेहट थाना बेहट जनपद सहारनपुर 24 मार्च को छुटमलपुर से सुल्तानपुर लक्सर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे सोनाली नदी पार करते हुए कुआ खेड़ा चेक पोस्ट से पहले कचरा फैक्ट्री जाने वाले रास्ते पर उसने अपनी बाइक खड़ी की और शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.