दिनदहाड़े बांस से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या
बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हाईवे किनारे हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलवारी एहतमाली गांव निवासी मोहम्मद समी (65) बुधवार दोपहर भोजन के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर हाईवे किनारे पहुंचते ही कलवारी मुस्तहकम निवासी राजकुमार ने उन पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। पहले वार से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी ने लगातार उनकी पिटाई करता रहा। घटना के दौरान वहां पहुंची एक महिला ने बीचबचाव कर बुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.