हरदोई, फरवरी 17 -- शाहाबाद। पाली-शाहाबाद मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला सभासद रामदेवी की बहू के कान से सोने के झाले नोच लिए और मौके से फरार हो गए। मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी का बेटा रंजन अपनी पत्नी रोशनी को लेकर मंगलवार दोपहर हरदोई स्थित उसके मायके भतीजे के मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहा था। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली-शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने रोशनी के कान से सोने के झाले नोच लिए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित दंपति संभल भी नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ...