आजमगढ़, मई 5 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया के पास मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक से मायके जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। बरदह थाना क्षेत्र के देहदुवार (लल्लूगंज) गांव निवासी शर्मिला गुप्ता पत्नी विनय गुप्ता मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने भाई अजय गुप्ता के साथ मायके रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक जा रही थी। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार के पास पहुंची थी। यह भी पढ़ें- धुर्वा में महिला से चेन छीनकर भागे अपराधी इस दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। ओवरटेक करते समय शर्मिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.