दिनदहाड़े बंद घर से नगदी-आभूषण चोरी
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर डबुआ कॉलोनी स्थित रामवाटिका क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब परिवार के सदस्य शाम को डयुटी पूरी कर अपने घर लौटे। डबुआ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबकि, रामवाटिका निवासी नितीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून को वह, उनकी पत्नी और दोनों बेटे रोजाना की तरह सुबह नौकरी पर चले गए थे। शाम करीब 7:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरे की अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की तिजोरी का लॉक टूटा हुआ था तथा घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। परिवार ने सामान की जांच की तो अलमारी से पांच ग्राम सोने के कुंडल, एक ग्राम का सोने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.